क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर व एस डी एम बीकानेर को ज्ञापन दिया
भारतमाला NH754k किसान संघर्ष समिति बीकानेर के तहत आज एस डी एम अशोक कुमार व बीकानेर जिला कलेक्टर नमित मेहता को ज्ञापन देकर अवगत करवाया कि क्षेत्र में भारतमाला सङक परियोजना गुजर रही है ओर क्षेत्र के किसानों की समस्याओं है
उसके बारे में अवगत करवाया व कहा कि जल्द से जल्द समस्याओं को दुरुस्त किया जाये अन्यथा उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी क्षेत्र में अंडरपास जो जमीन में अंदर गहराई में बन रहे हैं उनको जमीन से एक मीटर ऊंचाई पर बनाया जाए व बीकानेर कालू रोङ पर जहां भारतमाला सङक क्रोस कर रही वहां पर क्षेत्र के किसानों को भारतमाला सङक पर चढ़ने व उतरने के लिए क्षेत्र के किसानों को Interchange दिया जाये क्योंकि रूणिया के बासो का क्षेत्र बङा है
ओर आने वाले समय में रूणिया के बासो को तहसील का दर्जा मिलेगा व बीकानेर से कालू ग्रामीण सङक गुजर रही है वो आने वाले समय में यह सङक मेगा हाइवे बनेगी । व जिस क्षेत्र के किसानों सबसे ज्यादा जमीन अवाप्ति की उस क्षेत्र के किसानों को विशेष अधिकार के तहत किसानों को Interchange दिया जाये । प्रभूराम मूण्ड राणीसर









No comments