श्री चमत्कारी भैरू सेवा समिति की कार्यकारणी की एक बैठक का आयोजन रखा ।
गुरूवार को श्री चमत्कारी भैरू सेवा समिति की कार्यकारणी की एक बैठक का आयोजन रखा । जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष किशोर कुमार सोनी ने की आज की बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के सचिव नरूपत सिंह पड़िहारने बताया की कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए श्री चमत्कारी भैरू मंदिर में भादवा सुदी ( 13 ) शनिवार 18.09.2021 को होने वाला जागरण व दिनांक 19.08.2021 रविवार को होने वाला वार्षिक भण्डारा स्थिगत ( रद्द ) किया जाता है ।
मंदिर के पुजारी चन्द्रशेखर टॉक के अनुसार कोरोना गाईड लाइन की पालना करते हुए श्री चमत्कारी भैरू मंदिर में बाबा भैरूनाथ का शनिवार व रविवार दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान किया जायेगा । बाबा भैरूनाथ का अभिषेक , विशेष श्रृंगार , भोग व आरती का आयोजन शनिवार 18.09.2021 का किया जायेगा । उसके पश्चात् बाबा भैरूनाथ के पाठ का आयोजन किया जायेगा व रविवार दिनांक 19.09.2021 को बाबा का विशेष श्रृंगार , भोग , आरती के पश्चात् पण्डित राजा व्यास , पण्डित योगेश भदाणी , पण्डित राजा सासु इनके सानिध्य में बाबा का हवन किया जायेगा ।









No comments