राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक का मंचन
दिनांक 11.09.2021 को महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती वर्ष व स्वतंत्रा की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित अमृत महोत्सव के तहत राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय,
बीकानेर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रेरक प्रसंगों का नुक्कड़ नाटक के द्वारा मंचन एनएसएस व एनसीसी विद्यार्थीयों ने किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुक्त नगर निगम श्रीमान पंकज शर्मा रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता, समन्वयक अमृत महोत्सव, बीकानेर राजेन्द्र जोशी ने की।
आयुक्त पंकज शर्मा ने महाविद्यालय के 75वें स्थापना वर्ष पर महाविद्यालय को शुभकामनाएं दी तथा विभिन्न क्षेत्रों में महाविद्यालय के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की।
समन्यक अमृत महोत्सव राजेंद्र जोशी ने महाविद्यालय को महिला शिक्षा के क्षेत्र में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए साधुवाद दिया तथा विद्यार्थियों को अपने जीवन में गांधी जी के विचार ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. शिशिर शर्मा वरिष्ठ संकाय सदस्य डाॅ. इंदिरा गोस्वामी व डाॅ. ऋषभ जैन ने अतिथियों को महाविद्यालय का स्मृति चिह्न प्रदान किया।
कार्यक्रम का समापन महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन ’’वैष्णव जन को तैने कहिए, पीर पराई जाने रे’’ तथा राष्ट्रगान से किया गया।










No comments