ब्रेकिंग न्यूज़

सियाणा भैरव मंदिर के कपाट बंद,

 

बीकानेर के श्रीकोलायत क्षेत्र स्थित सियाणा गांव में कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भी सियाणा भैरव का मेला नहीं भरा और सियाणा भैरव धाम के कपाट भी बंद है। जिसके चलते जानकारी के अभाव में वहां बीकानेर सहित विभिन्न स्थानों से पहुंच रहे भैरव भक्तों में रोष देखने को मिल रहा है। 

हालांकि सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते भीड़भाड़ वाले आयोजनों पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद मंदिर व मंदिर ट्रस्ट की ओर से विधिवत रूप से घोषणा नहीं होने पर बीकानेर सहित आसपास के क्षेत्र से सियाणा भैरव धाम पहुंच रहे भक्तों रोष है। 
भैरव मंदिर के कपाट बंद होने की वजह से भक्तों को दर्शन नहीं हो रहे है। जिसके चलते बीकानेर सहित आसपास के क्षेत्र से पैदल पहुंचे जातरुओं व श्रद्धालुओं ने सियाणा भैवरधाम के बंद कपाट के कारण बाहर से ही पूजा-अर्चना व भैरव को भोग लगाकर संतुष्ट होना पड़ा। बता दें कि सियाणा में सियाणा भैरव मंदिर में मेला भरता है। 







No comments