एन.ए.एस के संबंध में बैठक आयोजित
बीकानेर, 7 सितम्बर। भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कक्षा 3,5,8 व 10 के लिए 12 नवम्बर को एन.ए.एस. 2021 का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में मंगलवार को समग्र शिक्षा, बीकानेर के सभागार में बीकानेर मण्डल के संयुक्त निदेशक तेजासिंह की अध्यक्षता में एन.ए.एस. 2021 में शैक्षिक गुणवत्ता वृद्वि के प्रयास एवं पूर्व तैयारी हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में संयुक्त निदेशक ने बीकानेर जिले की रैकिंग सुधार पर सभी जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियो ंको बधाई दी और टीम भावना से कार्य करने का आहवान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करे और शिक्षकों व विद्यालयों की लम्बित समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करें। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार शर्मा ने 02 अक्टुबर से शुरू होने वाले प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के लिए सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को पूर्व तैयारी करने हेतु निर्देशित किया। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक हेतराम सारण ने 01 सितम्बर से कक्षा 9 से 12 के कक्षाओं हेतु संचालित विद्यालयों में पूर्ण मॉनिटरिंग करते हुए कोविड-19 एडवाइजरी व विभागीय दिशा निर्देशों की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने को कहा।
डाइट प्राचार्य रमेश हर्ष ने 12 नवम्बर को आयोजित होने वाले नेशनल अचीवमेन्ट सर्वे के बारे मंे व कक्षा 3,5,8 व 10 के विद्यार्थियों की गुणवत्ता वृद्वि के लिए शुरू किए गए प्रयासों की जानकारी दी। हर्ष ने बताया कि एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा जिले के चुनिंदा राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों
में एन.ए.एस. 2021 का आयोजन होगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा सुरेन्द्र सिंह भाटी ने विद्यालयों के बकाया अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण, छात्रवृति, स्कूटी वितरण, एसीपी आदि निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। सहायक परियोजना समन्वयक कैलाश कुमार बडगुजर ने जिला रैकिंग के पैरामीटर्स पर बोलते हुए आगामी माह की रैकिंग सुधार पर कार्य करने हेतु कहा।
में एन.ए.एस. 2021 का आयोजन होगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा सुरेन्द्र सिंह भाटी ने विद्यालयों के बकाया अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण, छात्रवृति, स्कूटी वितरण, एसीपी आदि निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। सहायक परियोजना समन्वयक कैलाश कुमार बडगुजर ने जिला रैकिंग के पैरामीटर्स पर बोलते हुए आगामी माह की रैकिंग सुधार पर कार्य करने हेतु कहा।
कार्यक्रम अधिकारी अजय बारठ (एन.ए.एस. प्रभारी) ने प्रधानाचार्याे, शिक्षकों का आमुखीकरण करने व कक्षा 3,5,8 के बच्चों का ऑनलाईन स्माईल टीचिंग के साथ प्रश्न बैक से तैयारी करने से संबंधित जानकारी दी।










No comments