श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पोस्टर का विमोचन
श्री श्री 1008 निमिया जी महाराज के परम शिष्य 108 महात्यागी श्री परमेश्वर दास जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन बीकानेर की पावन धरा बालकिया बाबा मंदिर, जोड़बीड, गाढ़वाला पर होने जा रहा है |
जिसका आज नोखा रोड स्थित श्रीराम कुटिया में श्री परमेश्वर दास जी महाराज, श्री श्री 1008 फलाहारी जी महाराज द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया | गौ प्रेमी लक्ष्मण उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भाद्र शुक्ल राधाष्टमी दिनांक 14 सितम्बर को सुबह 9 बजे कलश यात्रा से होगी और २० सितम्बर को 12 बजे कथा पूर्णाहुति होगी | मिडिया प्रभारी संजय जोशी ने बताया कि दिनांक 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक श्रीमद्भागवत कथावाचन पं. कालीचरण जी ओझा करेंगे |
जिसका समय दोपहर 12.30 से 3 बजे तक 3.30 से 5 बजे तक रहेगा | श्री परमेश्वर दास जी महाराज ने सभी आमजन को कार्यक्रम में आमंत्रित किया और श्री फलाहारी जी महाराज ने बताया कि
कार्यक्रम में कोविड19 नियमों की पालना की जाएगी |पधारने वाले सभी श्रोताओं को मास्क लगा कर आने का निवेदन किया |
कार्यक्रम में कोविड19 नियमों की पालना की जाएगी |पधारने वाले सभी श्रोताओं को मास्क लगा कर आने का निवेदन किया |









No comments