बीकानेर-अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सादुल गंज में स्कूल का औचक निरीक्षण मिड डे मील का।
जिला कलेक्टर बीकानेर के आदेशानुसार अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुनील कुमार बोडा ने आज राजकीय माध्यमिक विद्यालय सादुल गंज में राष्ट्रीय पोषाहार सहायता कार्यक्रम (मिड डे मील)
का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से कॉन्बो पैकेट एवं खाद्यान्न वितरण की मात्रा तथा गुणवत्ता की पुष्टि की ।
सघन जांच करते हुए स्टॉक रजिस्टर तथा वास्तविक भंडार का मिलान किया तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गई , इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री दिनेश आचार्य आदि मौजूद रहे ।










No comments