मित्र की स्मृति में रोटेरियन्स द्वारा करवाये गए जल मंदिर का हुआ लोकार्पण
बीकानेर, 28 सितम्बर (सिटी एक्स्प्रेस न्यूज़)। रोटरी क्लब बीकानेर मरूधरा के रोटेरियन्स द्वारा अपने स्मृति शेष मित्र विश्वास कुक्कड़ की यादों को संजोये रखने के लिये पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर जल मंदिर का निर्माण करवाया है।
प्रकल्प के संयोजक नवीन चौहान ने बताया कोरोना के भयावह दौर मे हमने एक होनहार युवा, सफल व्यवसाई तथा समाज सेवा में लिप्त हमारे साथी कुक्कड़ को खो दिया, लेकिन उसकी उपस्थिति हमारे दिलों से नही जा रही थी, जिसके कारण मरूधरा के मित्र गोपाल अग्रवाल, राजेश बावेजा, मनोज गुप्ता, अमित अग्रवाल, पंकज पारीक, अमितव्यास, मनोज कुड़ी, आनन्द आचार्य, मनोज सोलंकी, संतोष बांठिया, शरद-मनीष कालरा, डॉ. श्वेत गोस्वामी, मनोज बजाज, कैलाश कुमावत, भूपेन्द्र मिढ्ढा, यश गोयल, अनिल स्वामी, अनिल कुक्कड़, कैलाश चांडक, महेश पेड़ीवाल, ओम बिहाणी, मोंटो खत्री, ऋषि धामू, अनिल अग्रवाल, डॉ. अम्बुज गुप्ता, राहुल दीक्षित, अरविन्द व्यास, डॉ. विनय गर्ग, संजय गेरा, शकील अहमद सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने अपना योगदान देते हुए इस प्याऊ का निर्माण करवाया है।
पीडीजी प्रियेश भंडारी ने दोस्ती के लिये समर्पित आम राहगीर व विद्यार्थियों के लिये प्याऊ की उपलब्धता करवाने हेतु सभी को सराहा। भंडारी ने शुद्धता, शीतलता के साथ हाइजिनिक स्तर बनाये रखने के लिये मार्बल व ग्रेनाइट से बनाई सुन्दर डिजायन की प्रशंसा की।
प्राचार्य केके चौधरी ने सभी क्लब सदस्यों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे महाविद्यालय के मुख्य द्वार की आकर्षक डिजायन से मेल खाता मन में हे विश्वास रोटरी जल मंदिर ना केवल महाविद्यालय के लिये उपयोगी होगा, बल्कि आम राहगीरों के साथ हाल ही में बने साईकिल ट्रेक के खिलाडिय़ों के लिये भी बेहद उपयोगी साबित होगा। इस पुनीत कार्य के लिये प्राचार्य ने रोटरी क्लब अध्यक्ष, सचिव के साथ सभी सहयोगकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
शुभारम्भ के अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष आनन्द आचार्य, उपायध्यक्ष मनोज कुड़ी, शकील अहमद, ऋषि धामू, राजीव माथुर, डॉ. पुनीत खत्री, राहुल दीक्षित सहित महाविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारियों ने शिरकत की।




No comments