पहली अच्छी बारिश ने निगम की सफाई व्यवस्था की खोली पोल
बीकानेर में मानसून ने जाते जाते मेहरबानी कर दी है। तो वही इस सीजन की पहली अच्छी बारिश ने निगम की सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल कर रख दी।सिवरेज जाम होने के कारण सड़कों पर पानी की नदिया बह रही है तो वही निचले इलाकों में पानी भर गया है।
बीकानेर में लगातार पड़ रही गर्मी और उमस से आज बदले मौसम ने कुछ निजात दिलाई सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे कभी तेज तो कभी धीमी बारिश का दौर चलता रहा दोपहर में हुई तेज बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया हालांकि इस बारिश से किसानों को मनचाही फसल नहीं हो पाएगी लेकिन आम जनजीवन जो गर्मी में उमएस से जुलूस रहा था उनको कुछ जरूर राहत प्रदान होगी।









No comments