ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्व विश्राम गृह में किया पौधारोपण

 

बीकानेर, 9 सितंबर। राजस्व वन महोत्सव के तहत अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने गुरुवार को राजस्व विश्राम गृह में पौधारोपण किया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि इस दौरान 200 पौधे लगाए गए तथा इनकी नियमित देखरेख के लिए कार्मिकों को निर्देशित किया गया।
उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों से हमें शुद्ध प्राणवायु मिलती है। हमारे जीवन में पौधों का बड़ा महत्व हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी राजस्व परिसरों में अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए यह विशेष अभियान आयोजित किया है। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी अशोक बिश्नोई और तहसीलदार कालूराम ने भी पौधा लगाया।








No comments