ब्रेकिंग न्यूज़

द नूडल फूडल का अनलिमिटेड मील पैकेज का शुभारंभ ।


जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित द नूडल फूडल इंडो चाइनीज़ स्ट्रीट फूड आउटलेट द्वारा अनलिमिटेड मील पैकेज का आज शुभारंभ बीकानेर के पूर्व मेयर वह भाजपा नेता व अग्रणी समाजसेवी श्री महावीर जी राका द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री महावीर रांका ने कहा कि इस तरह के इकोनामिक खाने के पैकेज से बीकानेर में आए छात्र छात्राओं को खाने के क्षेत्र में बड़ी राहत मिलेगी इस तरह के  पैकेज सभी रेस्टोरेंट्स को प्रस्तुत करने चाहिए। 
नूडल फूडल की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती अनमोल कंवर ने बताया कि हमारे यहां पर अनलिमिटेड  मील के अंतर्गत ₹199 में 10 तरह के फास्ट फूड आइटम प्रदान किए जाएंगे जोकि प्रति व्यक्ति अनलिमिटेड खाए जा सकते हैं। 
द नूडल फूडल के अंतर्राष्ट्रीय शैफ श्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने बताया बीकानेर में इस तरह के फूड पैकेज की बहुत आवश्यकता थी जिसे देखकर इस  अनलिमिटेड मील पैकेज को प्रारंभ किया गया है।
इस अवसर पर श्री अखिलेश प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा, संजय गुप्ता पार्षद ,श्री हिमांशु शर्मा पार्षद प्रतिनिधि ,श्री भारत भूषण गुप्ता ,श्री भगवान सिंह चौहान ,श्री कुलदीप
सिंह, श्री लूणाराम जी सारस्वत, एमपी सिंह सोइन, सुशील कुमार पारीक ,ओंकार सिंह राठौड़, देवी दयाल शर्मा, राजीव कश्यप, भूपेंद्र सिंह चौहान इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

No comments