दुजारी टाइपिंग सेंटर की नई बिल्डिंग का उद्घाटन
बीकानेर, 8 सितम्बर। दुजारी टाइपिंग सेंटर के स्वर्ण जयंती के अवसर पर बुधवार को सेंटर की नई बिल्डिंग का उद्घाटन श्रीमती कांता दुजारी ने किया।
इस अवसर पर संस्था संचालक राजेश दुजारी ने बताया कि 50 वर्ष पूर्व स्व गोवर्धन दास दुजारी द्वारा टाइप के क्षेत्र में बच्चों के सर्वश्रेष्ठ परिणाम लाने के उद्देश्य से संस्था की नींव रखी गई थी।
उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा विगत वर्षों से उच्चतम परिणाम दिए जा रहे है। संस्था की 50वीं जयंती के अवसर पर नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया है,
जिसमें एक ही छत के नीचे 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों तथा कम्पीटिशन के लिए टाइप व कम्प्यूटर क्षमता की कक्षाएं लगेगी। इस अवसर पर कन्हैयालाल कल्ला, कमल कल्ला, दिनेश जोशी, ऋषि व्यास तथा संस्था के पूर्व छात्रगण मौजूद रहे।
दुजारी टाइपिंग सेंटर की नई बिल्डिंग का उद्घाटन
Reviewed by City Express News
on
09:53
Rating: 5
Reviewed by City Express News
on
09:53
Rating: 5




No comments