ब्रेकिंग न्यूज़

REET Exam 2021 : रीट परीक्षा की तैयारी में लगी महिलाओं के लिए यह है काम की खबर,

 

बीकानेर,REET 2021 : राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा( रीट ) दे रहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान बोर्ड कोशिश कर रहा है कि महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र उनके गृह जिले में ही आवंटित किए जाएं। बोर्ड की प्राथमिकता है कि परीक्षा देने के लिए महिला अभ्यर्थियों को अन्य जिलों में न जाने पड़े। हालांकि कई सीमावर्ती जिलों में परीक्षा केंद्रों की संख्या मांग के हिसाब से कम बताई जा रही है क्योंकि अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों ने वरीयता में यहां अपना परीक्षा केंद्र चुना है। ऐसे में इन जिलों में हो सकता है कि महिला अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र आसपास के जिलों में आवंटित कर दिए जाएं।







No comments