जमीअत उलमा बीकानेर का एक और सराहनीय क़दम, जमीअत के सहयोग से 1और शादी सम्पन्न
बीकानेर: 15 अक्टूबर 2021 जमीअत उलमा ए हिन्द मुसलमानों का एक अग्रणी संगठन है जो 1919 से लगातार देश सेवा और मानव सेवा के लिए समर्पित है, मुल्क की आज़ादी से लेकर अबतक पीड़ित और कमज़ोर लोगों की मदद करने के साथ उनको इंसाफ दिलाने तक उनके साथ खड़ा रहता है,देश-भर में जमीअत उलमा-ए-हिन्द की सैकड़ों शाखाएँ हैं |
जमीअत उलमा के पदाधिकारी हाफिज अजमल हुसैन बताते हैं कि हमने संगठन के सहयोग से कोरोना काल मे 6 शादियाँ करवाई है जिसमे 3 तीन शादियों में शादी का पूरा खर्च और दूसरी 3 में ज़रूरत के सामान का सहयोग भी किया, कल की शादी में एक अलमारी,एक पलँग, एक गद्दा-तकिया सेट, 48 बर्तनों का 1सेट, 14 जोड़ी कपड़े,1 बुर्क़ा, एक सोने का लौंग और 2100 रुपये नक़द दिए,जमीअत उलमा के मेडिकल हैल्प सदस्य सैयद इमरान ने कहा कि पिछले कई सालों से रक्तदान शिविर आयोजित करते रहे हैं |
इसके साथ ही हमारी इस कोरोना काल में पूरे बीकानेर में एक बड़ी और मज़बूत पहल यह थी कि हमने पीबीएम हॉस्पिटल में प्लाज़मा थैरेपी शुरू होते ही सबसे पहले मानवता के सहयोग के लिए फर्स्ट डोनर से लेकर अ 49 प्लाज़्मा डोनर्स दिए हैं इसके अलावा कई जरूरतमंदों की दवाई और जाँचो में भी सहयोग रहता है,
जमीअत उलमा के जनरल सेक्रेट्री मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी ने बताया कि कोरोना के इस दौर में जमीअत उलमा ए हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी साहब ने देश भर के अपने तमाम कार्यकर्ताओं को सन्देश देते हुए कहा था कि मज़हब से ऊपर उठकर हर पीड़ित और कमज़ोर की दिल खोलकर मदद करो,उसी दिन से बीकानेर शाखा के तमाम कार्यकर्ताओं ने इस डेढ़




No comments