गौरव चौधरी बने रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के सत्र 2022 - 23 के अध्यक्ष
16 अक्टूबर को रमेश इंग्लिश स्कूल में रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर की साप्ताहिक सभा मैं उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से रोट्रेक्ट गौरव चौधरी को सत्र 2022 - 23 हेतु अध्यक्ष निर्वाचित किया है।
रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष प्रशांत कल्ला एवं सचिव मेहुल पुरोहित ने रोट्रेक्ट गौरव चौधरी को सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में बीकानेर की अग्रणी युवा संस्था के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर
बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहां की श्री चौधरी अपने कुशल नेतृत्व से बीकानेर की जनता एवं रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के लिए सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में एक अहम भूमिका निभाएंगे।
क्लब के पूर्व अध्यक्ष विनय हर्ष एवं गौरव मुंधड़ा ने बताया की रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के इतिहास में चौधरी अभी तक के सबसे युवा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। रोहित पचीसिया एवं सी.ए योगी बागड़ी ने बताया कि चौधरी इससे पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज़िला मीडिया प्रभारी एवं अग्रवाल उपहार फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष होने के साथ साथ अनेक संस्थाओं में विभिन्न पदों का निर्वहन कर चुके हैं।




No comments