खेल मंत्री के जन्मदिन पर तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित
बीकानेर, 13 अक्टूबर। खेल एवं युवा मामलात राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना के जन्मदिन के अवसर पर ब्रह्मसागर मैदान में दो दिवसीय तीरदांजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें युवा प्रतिभागियों ने अपना दम-खम दिखाया। प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
सब जूनियर कम्पाउंड में युवराज प्रथम व बजरंग द्वितीय रहे। रिकर्व पुरूष वर्ग में बन्टी प्रथम, राम द्वितीय, विकास तृतीय रहे। सब जूनियर रिकर्व पुरूष वर्ग में कृष्णा प्रथम व विशाल द्वितीय रहे।
प्रतियोगिता के समापन में सभी खिलाड़ियों द्वारा केक काटकर खेल मंत्री श्री अशोक चांदना को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान कोच अर्जुन, रोहित बाना, अजहरुद्दीन टावरी, महेन्द्र डूडी, मनोज पंचारिया, नवीन गोदारा, भैरू प्रजापत, सुरेन्द्र सुथार, भागीरथ सहीत कई गणमान्य शामिल हुए।
No comments