ब्रेकिंग न्यूज़

चौथी ऑनलाईन श्रीमद्भगवद्गीता-ज्ञान-प्रश्नोत्तरी पुरस्कार वितरण) जीवन को तनावमुक्त बनाती हैं गीता - आर.एल. जैन

बीकानेर, 16 अक्टूबर, 2021। धर्मगुरु, गीतामर्मज्ञ श्रीस्वामी संवित् सोमगिरिजी महाराज की प्रेरणा एवं श्रीमती चन्दा देवी पाण्डिया, सादुलपुर के सहयोग से श्रीमती शशिबाला मित्तल स्मृति चेरिटेबल ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा आयोजित चौथी ऑनलाईन श्रीमद्भगवद्गीता-ज्ञान-प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को सर्वसिद्धेश्वर महादेव मन्दिर के सत्संग भवन में प्रशंसा-पत्र प्रदान किये गये। 
ट्रस्ट के अध्यक्ष विवेक मित्तल ने बताया कि पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि आर.एल.जैन, आईडीएसई, से.नि. अधीशाषी अभियन्ता जयपुर तथा विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार गुप्ता, हरनारायण खत्री एवं दिनेश कुमार मित्तल थे। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आर.एल. जैन ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा संचालित विविध गतिविधियां समाज में जागृति का कार्य कर रही हैं। गीता को प्रतिदिन पढ़ने से नित्य नए भाव उत्पन्न होते हैं। मन ही सारी समस्याओं की जड़ है। इसके अध्ययन से मन की चंचलता, विकलता कम होकर स्थिरता, एकाग्र चित्तता की ओर बढ़ने पर कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाता है। 
संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में इन्टरनेट द्वारा ऑनलाईन गीता ज्ञान प्रश्नोत्तरी में घर बैठे भाग लेकर अपने आप को भगवद् गीता से जोड़ना सराहनीय है। हरनारायण खत्री ने कहा कि हमें प्रतिदिन गीताजी एक श्लोक पढ़ा और उस पर चिन्तन मनन अवश्य करना चाहिए। इसके पढ़न से हमें सकारात्मक मार्गदर्शन प्राप्त होता है। 
इसके श्लोक हमको निराशा, तनाव, कुण्ठा, डर रूपी अन्धकार से निकाल कर उजले पथ की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में हेमांग पारीक, डिम्पल प्रजापत, वृत्तिका खत्री, चंचला कुमावत, जाहन्वी जोशी, सुरभी स्वामी, दिनेश दैया, सीमा सियाग, संदीप बोहरा, मुन्नीराम सोनी, मुदित पारीक व कान्ता मोदी को सम्मानित किया गया।
 सुरेश कुमार मित्तल ने अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंट किये। ट्रस्ट द्वारा आयोजित चार ऑनलाइन गीता ज्ञान प्रश्नोत्तरी में भारतवर्ष से 1225 प्रतिभागी भाग ले चुके हैं। कार्यक्रम में राकेश शर्मा, राजेन्द्र कुमार गर्ग, नलिन सारवाल, रमेश जोशी, राजेन्द्र सिंह शिमला, कमलेश कुमार मारू, कुणाल मित्तल आदि गणमान्यजन उपस्थित थे।

No comments