विश्वनिशचेतन दिवस पर डॉक्टर महेश दाधीच का नागरिक अभिनंदन हुवा
बीकानेर, । डॉ. तनवीर मालावत अस्पताल , मुक्ति संस्था, इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी एवं साझी विरासत के संयुक्त तत्वावधान में विश्वनिशचेतन दिवस के अवसर पर देश के प्रतिष्ठित एवं जाने-माने वरिष्ठ निश्चेतन विशेषज्ञ डॉक्टर महेश दाधीच का शनिवार को डीटीएम हॉस्पिटल परिसर में नागरिक अभिनंदन किया गया ।
नागरिक अभिनंदन समारोह की मुख्य अतिथि डॉ सोनाली सोनी विभागाध्यक्ष निश्चेतन विभाग पीबीएम अस्पताल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ तनवीर मलावत ने की तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी व एम एन अस्पताल के निदेशक श्री राजा बाबू निर्बाण रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ शल्यचिकित्सक डॉ तनवीर मालावत ने कहा कि डॉ दाधिच की सेवाओं के कारण ही बड़ी चुनौती वाली शल्यचिकित्सा करने में सफलता प्राप्त हुईं हैं ।




No comments