नगरसेठ श्रीलक्ष्मीनाथजी मंदिर में दर्शनार्थियों की लगी लम्बी कतारें
बीकानेर। भैया दूज के मौके पर शनिवार को नगर सेठ श्रीलक्ष्मीनाथजी मंदिर में दर्शनों के लिए दर्शनार्थियों की लम्बी-लम्बी कतारें लगी रही। हर कोई भगवान श्रीकृष्ण को रिझाने व मनाने में लगा था। ऐसे में श्रद्धालुओं की शनिवार को मंदिर में भारी चहल-पहल रही। इस मौके पर मंदिर को रंग-बिरंगे व सुगंधित पुष्पों से सजाया गया।
ऐसी मान्यता है की द्वापरयुग में भगवान श्री कृष्ण ने द्रोपदी के चीर हरण के समय भाई बनकर रक्षा की थी। इसी के चलते महिलाएं भगवान श्री कृष्ण को अपना भाई मानती है और और आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन करते है।
गौरतलब है की लक्ष्मीनाथ जी मंदिर बीकानेर का प्राचीन व ऐतिहासिक मंदिर है। यह मंदिर करीब 350 साल पुराना है। यह मंदिर सगमरमर और लाल दुलमेरा पथर से बना हुआ है। इस मंदिर की खासियत है की पुरे प्रदेश में यह एकमात्र मंदिर है जहा भगवान् विष्णु और लक्ष्मी साथ में विराजमान है।




No comments