ब्रेकिंग न्यूज़

बीएसएनएल की पहली पीडीओ वाई फाई सेवा शुरु पीएम वाणी योजना के तहत के रासीसर गांव में किया गया सेवा का शुभारंभ

 

बीकानेर, 3 नवंबर।  राज्य के ग्रामीण इलाकों में वाई फाई हॉटस्पॉट से हाई स्पीड डेटा की सुविधा के जरिए संचार सेवा का विस्तार करने के लिए पीएम वाणी योजना के तहत प्रारम्भ की गई नई सेवा पी डी ओ (पब्लिक डेटा ऑफिस) का राजस्थान में शुभारंभ बुधवार को जिले के रासीसर गांव से किया गया।सेवा का शुभारंभ बीएसएनएल राजस्थान के मुख्य महाप्रबंधक संदीप गोविल द्वारा ऑनलाइन किया गया।

इस अवसर पर बीकानेर के महाप्रबंधक (व्यावसायिक क्षेत्र )  एन. राम , महाप्रबन्धक(प्रचालन)  ओ पी खत्री , उप महाप्रबंधक (प्रशासन )  बृजेश कटारिया ,उदाराम चौहान, पी डी ओ रिटेलर कैलाश चौहान,  उप मंडल अभियंता मार्केटिंग  मनोज चौहान , उप मंडल अभियंता विनोद स्वामी उपस्थित रहे तथा बीएसएनएल के सभी अधिकारी व कर्मचारी ऑनलाइन जुड़े। 

महाप्रबंधक(व्यावसायिक क्षेत्र ) बीकानेर एन राम ने बताया कि योजना के तहत कोई भी उपभोक्ता साठ सत्तर मीटर के दायरे में सस्ती दरों पर रिचार्ज कूपन ख़रीद कर वाई फाई सुविधा का लाभ उठा सकता है ।

मुख्य महाप्रबंधक ने राजस्थान में सबसे पहले बीकानेर जिले में ये सेवा शुरू करने के लिए बीएसएनएल बीकानेर टीम व रासीसर ग्राम वासियों को बधाई दी । 

महाप्रबन्धक प्रचालन के अनुसार 9 रुपये से लेकर 69 रुपये तक के रिचार्ज कूपन पी डी ओ रिटेलर से खरीद कर कोई भी 50 एमबीपीएस तक की स्पीड से इंटरनेट की सुविधा का लाभ उठा सकता है । रासीसर सरपंच ने  राजस्थान में सबसे पहले रासीसर में ये सुविधा शुरू करने के लिए बीएसएनएल अधिकारियों का आभार व्यक्त किया ।










No comments