ब्रेकिंग न्यूज़

संत निरंकारी दिवस पर लोगों ने बढ़-चढक़र किया रक्तदान

 

बीकानेर। संत निरंकारी दिवस को मानव एकता दिवस के रूप में मनाया गया। रानीबाजार स्थित संत निरंकारी भवन में आयोजित हुए कार्यक्रम में निरंकारी मंडल के महामण्डलेश्वर ने रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान से बढक़र कोई दान नहीं है।

उन्होंने कहा कि मानव का रक्त नालियों में नहीं नाडिय़ों में बहना चाहिए। इस मौके पर आयोजित हुए रक्तदान शिविर में महिलाओं, युवाओं व लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। शिविर में पहुंची पीबीएम की ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदान करवाया। शिविर में 217 यूनिट रक्त संचय किया गया।












No comments