ब्रेकिंग न्यूज़

वेटरनरी विश्वविद्यालय आर,पी.वी.टी 202] ऑनलाईन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी

 

बीकानेर, वेटरनरी विश्वविद्यालय के संघटक एवं सम्बद्ध वेटरनरी कॉलेजों में उपलब्ध स्टेट कोटा सीटों पर बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. डिग्री पाठ्यक्रम (सत्र 202-22) में प्रवेश आवंटन हेतु आर.पी.वी.टी.-202 ऑनलाईन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है।

चेयरमैन, केन्द्रीय स्नातक प्रवेश मण्डल प्रो. आर.के. सिंह ने बताया कि बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. सत्र 202-22 में प्रवेश के लिए काउंसलिंग हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन आवश्यक है जो कि दिनांक 6 से 3 दिसम्बर, 202 तक जारी रहेगा। ऑनलाईन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भाग नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी संघटक एवं सम्बद्ध वेटरनरी कॉलेजों में 202-22 में प्रवेश आवटंटन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जायेगा।

 ऑनलाईन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के उपरान्त बनी मेरिट सूची के अनुसार सीटों की उपलब्धता तय की जायेगी। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाईट  पर उपलब्ध है।











No comments