विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सरकार ने बेहतर परिणाम देकर आमजन को पहुंचाई राहत-कटारिया राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित जिले को मिली 22 करोड से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात जिला दर्शन पुस्तिका का हुआ विमोचन, जिला पर्यावरण नीति और एकीकृत पोर्टल लांच
बीकानेर, 21 दिसंबर। कृषि, पशुपालन व मत्स्य विभाग मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने कहा कि गत 3 वर्षों में राज्य सरकार ने मजदूर, किसान, युवा, दिव्यांगजन सहित समस्त वंचित वर्गों के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध व समयबद्ध रूप से कार्य करते हुए बेहतर परिणाम दिए हैं।
राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को रविंद्र रंगमंच पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री ने यह बात कही। श्री कटारिया ने कहा कि गत दो वर्षों में कोविड की विपरीत परिस्तिथियों के बावजूद कुशलतम प्रबंधन करते हुए जीवन और आजीविका को बचाने की दिशा में राज्य सरकार ने अभूतपूर्व प्रयास किए हैं। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार ने रात-दिन प्रदेश की जनता की सेवा करने के लिए काम किया।
राज्य सरकार ने काम को प्रारंभ करने के साथ-साथ समयबद्ध रूप से उसकी पूर्णता पर विशेष ध्यान दिया है और इसी का नतीजा है कि प्रदेश में विकास के नए मापदंड स्थापित हो रहे हैं। श्री कटारिया ने कहा कि किसानों के हित में राज्य सरकार विशेष रूप से संवेदनशील है। प्रदेश में पहली बार कृषि के लिए अलग से बजट प्रस्तुत किया जाएगा।
इससे पहले प्रभारी मंत्री श्री कटारिया और आपदा प्रबंधन मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने ‘आपका विश्वास, हमारा प्रयास’ विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभागीय प्रगति का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री ने चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित विकास कार्याे की जानकारी ली और कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा खजूर, खीरा, अनार सहित विभिन्न फसलों के उन्नत किस्मों तथा मूल्य सवंर्धित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। प्रभारी मंत्री ने जिला परिषद की स्टॉल पर प्रदर्शित ग्राम पंचायत कार्यालय मय मल्टीपरपज हॉल, सामुदायिक शौचायल आदि मॉडल की प्रशंसा की।
आपदा सहायता और प्रबंधन विभाग मंत्री ने गोविंद राम मेघवाल ने राजस्थान खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड की स्टाल पर चरखे पर सूत कातकर देखा। चिकित्सा एंड स्वास्थ्य विभाग की स्टॉल पर केक काटकर निरोगी राजस्थान योजना की वर्षगांठ को मनाया गया। श्री कटारिया ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी की सराहना करते हुए प्रदर्शनी से आमजन को राज्य सरकार द्वारा जिले में गत तीन वर्षों में किए गए विकास कार्यों, उपलब्धियों तथा योजनाओं के बारे में तथ्यपरक जानकारी मिल सकेगी। प्रदर्शनी में सूचना एवं जनसम्पर्क, पर्यटन, जिला परिषद, महिला अधिकारिता, पशुपालन, कृषि, पीडब्ल्यूडी, सामाजिक न्याय अधिकारिता, नगर विकास न्यास, उद्योग सहित 20 से अधिक विभागों के विकास कार्यों का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, लक्ष्मण कड़वासरा, आनंद जोशी, हनुमान चौधरी, डॉ. हैदर मिर्जा बैग, राहुल जादसंगत, विक्रम सिंह, बिशनाराम सियाग, मनोज चौधरी, आनंद सिंह सोढा, मुमताज, सुषमा बारूपाल, हारून राठौड़, शशि शर्मा, दिलीप बांठिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।रानी बाजार रेलवे अंडर ब्रिज सहित 29 कार्यों का हुआ शिलान्यास-लोकार्पण जिला प्रभारी मंत्री श्री कटारिया ने कतरियासर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मलकीसर व सहजरासर में पशु चिकित्सालय, देराजसर में पशु उपकेंद्र, पूनरासर व नखतसिंहपुरा में ग्राम सेवा सहकारी समिति, कृषि उपज मंडी समिति बज्जू के अधीन 3 किलोमीटर संपर्क सड़क व मुख्य मंडी प्रांगण में पूर्व निर्मित नीलामी चबूतरे को ढकने का कार्य, लॉकल ऑडिट फंड एवं कोषागार कार्यालय भवन का निर्माण,




No comments