माहेश्वरी भवन में भागवत कथा का समापन आज
कथा का वाचन विवेचन करते हुए पंडित आशाराम व्यास ने कहा कि भगवान कृृष्ण की सभी लीलाएं लौकिक नहीं आलौकिक है। इन लीलाओं में प्राणी मात्र के कल्याण का संदेश है। भागवत कथा की सभी कथाएं प्रसंग धर्म, अर्थ व काम तथा मोक्ष को प्रदान करने वाली है।
स्वर्गीय गीता देवी करल सुथार की स्मृृति में आयोजित कथा के दौरान विभिन्न प्रसंगों पर सचेतन झांकियां सजाई जा रही है तथा भक्ति गीत गाएं जा रहे है। कथा का समय दोपहर बारह बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा।




No comments