ब्रेकिंग न्यूज़

*गवर्नमेंट लॉ कॉलेज बीकानेर में SFS सेल्फ फाइनेंस सीटो पर एलएलबी एडमिशन शुरू करने हेतु दिया ज्ञापन*


बीकानेर में स्थित राजकीय विधि पीजी महाविद्यालय, में विगत 2 वर्ष से एलएलअी प्रथम वर्ष हेतु एसएफएस सेल्फ फाईनेन्स सीटे स्वीकृत थी तथा स्टुडेंट उक्त सीटो पर एडमिशन प्राप्त कर एलएलबी कर रहे थें। 
हाल ही के दो वर्ष एवं पूर्व में भी एसएफएस की सीटे दी जा रही थी लेकिन अचानक इस  सत्र 2021-22 में एसएफएस सेल्फ फाईनेन्स सीटो का मनमर्जी से आवंटन नही कर स्टुडेंटस के एलएलबी एडमिशन प्राप्त कर डीग्री लेना असंभव कर दिया है जिस कारण से कई स्टुडेन्टस का महत्पूर्ण साल खराब हो जाएगा।
इस सम्बद्ध में हेमंत कातेला द्वारा राजकीय लॉ पीजी कॉलेज बीकानेर में (एस.एफ.एस.) सेल्फ फाईनेन्स एलएलबी प्रथम वर्ष की सीटों का आवंटन/बढाने के संबध में उच्च शिक्षामंत्री एवं बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया को सेल्फ फाइनेंस की सीट स्वीकृत करने हेतु पत्र लिखा है l
 साथ ही बीकानेर के 3नो मंत्रियो से भी विधि स्टूडेंट्स की और से आग्रह किया है की इस मामले में हस्तक्षेप कर  स्टुडेटस का सेल्फ फाइनेंस की सीटो पर  एडमिशन कराने के संबध में आवश्यक  कार्यवाही करावे ताकि वचित छात्र एडमिशन प्राप्त कर सके।

No comments