उमेश कुमार मोदी- उत्तर पश्चिम रेलवे के चिकित्सा विभाग कोविड-19 महामारी के बढते प्रकोप में पूर्ण मुस्तैद चारो मण्डल मुख्यालयों पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित अब तक कुल 1.8 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई
उत्तर पश्चिम रेलवे के चिकित्सा विभाग द्वारा कोविड-19 महामारी के बढते प्रकोप के को मद्देनजर अब तक कुल 1.8 लाख से के वैक्सीनेशन डोज के साथ जयपुर, जोधपुर, अजमेर एवं बीकानेर मण्डल पर ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही फ्रंट लाइन स्टाफ को प्रीकॉशन डोज भी लगाई जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे चिकित्सा विभाग कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए पूर्ण मुस्तैद है।
भारत सरकार एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे अस्पतालों में कोविड वार्ड खोले गये है तथा आवश्यकता पडने पर अतिरिक्त व्यवस्था के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक श्री विजय शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशानुसार कोरोना महामारी से लड़ने के लिए समस्त रेलकर्मी एकजुट है एवं रेल संचालन को निर्बाध बनाये रखने के लिए कृत संकल्प है।




No comments