ब्रेकिंग न्यूज़

:बीकानेरवीकेंड कर्फ्यू में नही खुलेंगे पट, देशनोक करणी माता मंदिर में कल 8 बजे से आमजन नही कर सकते दर्शन

प्रदेश में बढ़ते कोरोना को लेकर सरकार द्वारा शनिवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कफ्र्यू की घोषणा की गयी है। 

जिसके चलते कल रात को 8 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक बीकानेर में भी वीकेंड कफ्र्यू के चलते सम्पूर्ण बाजार बंद रहेगा। 

इसी के मद्देनजर देशनोक करणी माता मंदिर प्रन्यास ने सूचना जारी की है कि कल शाम को 8 बजे से सोमवार सुबह तक मंदिर आमजन के लिए बंद रहेगा।

 इस दौरान विधिवत पूजा अर्चना होगी। मंदिर प्रन्यास ने भक्तों से कहा है कि इस दौरान अपने घरों से ही पूजा पाठ करे।

No comments