ब्रेकिंग न्यूज़

केन्द्रीय मंत्री ने की घोषणा,यूपी में बनेगी डबल इंजन की सरकार

बीकानेर। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि यूपी में निश्चित रूप से डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह केन्द्र सरकार की योजनाओं को लागू किया है।
उससे वहां की जनता को निश्चित रूप से लाभ मिला है। बीकानेर प्रवास के दौरान मेघवाल ने विशेष बातचीत में कहा कि केन्द्र सरकार के जनता के लिये किये काम और आदित्यनाथ की केन्द्र सरकार की योजनाओं को समयबद्व क्रियान्वन के कारण ही उत्तरप्रदेश में भगवा सरकार बनेगी।
 किसानों के साथ हुए समझौते पर पूछे गये प्रश्न का जबाब देते हुए मेघवाल ने कहा कि किसान नेता राकेश टिकैत ने जो समझौता किया है उसके तहत काम चल रहा है। इस समझौते के अनुरूप जो काम होंगे वो आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम देंगे।
सुपर स्पेशलिटी में आ रही समस्याओं को लेकर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इस संदर्भ में जिला कलक्टर से बात की है। सुपर स्पेशलिटी आमजन के काम आएं,ऐसा प्रयास किये जाएंगे।
बच्चों को सुरक्षित रखने के लिये युवाओं का टीकाकरण शुरू हुआ है। जिसके सुखद परिणाम सामने आएंगे।

No comments