ब्रेकिंग न्यूज़

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल को रेलसेवा संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा रेल सेवा विस्तार, नई रेल गाड़ी चलाने का दिया ज्ञापन…

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का रेल सेवा संघर्ष समिति श्रीडूगरगढ द्वारा बीकानेर इन्दोर गाड़ी चलाने पर स्वागत आभार व्यक्त किया गया।
 तथा बीकानेर सियालदाह दुरंतो एक्सप्रेस गाड़ी का 24फरवरी 2020 श्रीडूंगरगढ़ में प्रथम ठहराव कराने पर माननीय मंत्री महोदय को सम्मान पत्र देकर व माला पहनाकर रेल सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू तथा मंत्री विनोद गिरि गुसाईं ने स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
 मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से वार्ता कर नई गाड़ी चलाने और रेल सेवा विस्तार हेतु एक 8 सूत्रीय ज्ञापन भी तोलाराम मारू अध्यक्ष रेल सेवा संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ एवं विनोद गिरी
गुसाई मंत्री रेल सेवा संघर्ष समिति श्री डूंगरगढ़ के नेतृत्व में रोशन अली छीपा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा ओमप्रकाश राणावत आरीफ बहलियम सबीर व्यापारी राजकुमार शर्मा के द्वारा दिया गया । 
इस अवसर पर प्रकाश बारूपाल एडवोकेट ए सी मोर्चे के जिला महामंत्री विष्णु बाल्मीकि पार्षद मगराज पार्षदभरत कुमार पार्षद प्रकाश व सुनील बाल्मीकि भी सहभागी रहे।

No comments