ब्रेकिंग न्यूज़

तेरे जैसा यार कहां, तेरा-मेरा याराना: मोर की मौत के बाद घंटों बैठा रहा

बीकानेर। साथी मोर की मौत पर घंटों उसके पास बैठे रहे दूसरे मोर ने याराना फिल्म के तेरे जैसा यार कहां, तेरा मेरा याराना…गाने की इन पंक्तियों को चरितार्थ कर दिया। याराना, दोस्ती, दुश्मनी न केवल इंसानों में, बल्कि पशुओं में देखने को मिलती है। इतिहास में पशुओं के ऐसे अनेक उदाहरण मिल जाएंगे।
बरहाल ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें न केवल साथी मोर की मौत के बाद उसके करीब घंटों उसके पास दूसरा मोर बैठा रहा, यहां तक उसके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ और जहां उसका अंतिम संस्कार किया। 
वहां तक पीछे-पीछे चलाा। नागौर के कुचेरा क्षेत्र के थला ढाणी में दो दिन पहले 8 साल के मोर की मौत हो गई थी। वह आंख से देख नहीं पा रहा था। 
साथी की मौत हो गई तो दूसरा मोर उदास-परेशान हो गया। वह करीब 3 घंटों तक उसके पास ही बैठा रहा।

No comments