ब्रेकिंग न्यूज़

कोटगेट के बाद अब बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे कलेक्ट्रेट,गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को छोड़ने की मांग को…

 

बीकानेर में आज सुबह से ही कल हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गया। शुरुआती दौर में शांतिपूर्ण चल रहे प्रदर्शन के बाद दुकानदारों और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प हुई इसके अलावा कोटगेट पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग कर उन्हें तितर बितर किया।

पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने के बाद महिलाओं ने कोर्ट गेट पर मोर्चा संभाल लिया। अभी मिली जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में महिलाएं और प्रदर्शनकारी जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद हिंदू जागरण मंच के जेठानंद व्यास के साथ लगभग 9 से 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


कलेक्ट्रेट के आगे प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर कल हुए हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने और आज प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किए जाने का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का एक शिष्टमंडल जिला कलेक्टर को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचा है। वहीं दूसरी ओर कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बात कर कलेक्ट्रेट परिसर खाली करने की सलाह दे रहे हैं।











No comments