अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ने किया यूरिया स्टॉक का औचक निरीक्षण जिला कलक्टर के निर्देश पर हुई कार्यवाही
बीकानेर, 16 जनवरी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने रविवार को उर्वरक आदान विक्रेताओं के गोदामों का औचक निरीक्षण किया और यूरिया की आवक, वितरण और उपलब्धता की जानकारी ली।
धोजक ने बताया कि जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार श्रीगंगानगर रोड स्थित लक्ष्मी एग्रो सहकारी समिति, बीकानेर फल सब्जी क्रय विक्रय सहकारी समिति, किसान एग्रो एजेंसी, श्री राम एग्रो एजेंसी तथा कृषक विकास सहकारी समिति के गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया।
धोजक ने कहा कि प्रत्येक उर्वरक आदान विक्रेता स्टॉक रजिस्टर संधारित करें तथा यह सुनिश्चित करें कि यूरिया का वितरण पोस मशीन से ही किया जाए।
वितरण के दौरान कृषक से बिजली बिल तथा आधार कार्ड की प्रति अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाए तथा किसी भी किसान को निर्धारित सीमा से अधिक यूरिया वितरित नहीं किया जाए।




No comments