ब्रेकिंग न्यूज़

कोविड: बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू, वैक्सीनेशन के लिए पहुंच रहे किशोरों का तांता

 

बीकानेर। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण आज से शुरू हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी दिशा निर्देशों के अनुसार 2005 2006 और 2007 में जन्म लेने वाले बच्चे टीकाकरण के पात्र माने जाएंगे। टीकाकरण को लेकर उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2 जनवरी तक टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन के लिए 6 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है

पीबीएम अस्पताल के फिजियो थेरेपी केंद्र पर वैक्सीनेशन के लिए आने वाले बच्चों का स्वागत रंगोली के माध्यम से किया गया स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाई गई।रंगोली से बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित किया गया। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच वैक्सीनेशन करवा चुके बालिका का कहना है कि को रोना की तीसरी लहर का पूरा अनुमान स्वास्थ्य विभाग ने जारी कर दिया है। 

हर्षिता स्वामी ने कहा कि हम खौफ के साए में जी रहे थे अब जब बच्चों को वैक्सीनेशन का पहली डोज लग रही है तो थोड़ी राहत मिली है। मैं अपने आयु वर्ग के युवाओं का आह्वान करती हूं कि वह भी कोरोना का टीका लगवाएं जिससे तीसरी लहर से बचा जा सके।
वही पीबीएम के वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर नवल गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा तीसरी लहर को देखते हुए 15 से 17 आयु वर्ग के टीकाकरण का फैसला स्वागत योग्य है। इसके लिए सरकार भी अपने स्तर पर प्रयासरत हैं |
लोगों को नुक्कड़ नाटक वाहन रैली आदि कर वैक्सिंग के लिए जागरूक करने का प्रयास कर रही है।हालांकि पीबीएम अस्पताल के पीबीएम अस्पताल के फिजियो थेरेपी वैक्सीनेशन केंद्र पर सर्दी के चलते भीड़ थोड़ी कम दिखाई दी लेकिन अनुमान जताया जा रहा है |

















No comments