गोचर समाज की सम्पत्ति , इस पर सरकारी डाका बर्दाश्त नहीं -भाटी
बीकानेर : राजस्थान सरकार के गोचर , ओरण व चारागाह की भूमि पर पुराने कब्जों को नियमित कर पट्टे देने के निर्णय के खिलाफ पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी का धरना चौथे दिन भी जारी रहा । आमतौर पर राजनीतिक दलों के धरनों से उलट यहां धरना स्थल पर दिनभर भजन कीर्तिन व अन्य धार्मिक गतिविधियां चल रही है ।
रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से गौप्रेमियों ने धरना स्थल पर भाटी से भेंट कर इस कार्य के लिए दिए जा रहे धरने में अपना समर्थन जताया । पूर्व मंत्री के दिये जा रहे धरने के चौथे दिन कानासर गौशाला के महन्त भावनाथ जी ने पहुंच कर भाटी के इस कार्य की प्रंशसा करते हुए कहा कि क्षत्रिय का धर्म है
इस अवसर पर उपस्थित समुदाय को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने कहा कि गौचर , औरण की भूमि को कोई भी सरकार बदनियति से देखे हम बर्दास्त नहीं कर सकते । गोचर समाज की सम्पति हैं जिस पर किसी को डाका नहीं डालने दिया जायेगा । धरना स्थल पर लक्ष्मीनाथ मित्र मण्डली वेदपाठी द्वारा मंत्रोचारण किया गया ।
गायाकार प्रेमलता पणिया ने धर्म गीतों व गौ भजनों से सभा को मंत्र मुग्ध कर बांधे रखा । वही मुरली मनोहर संरक्षण समिति भीनासर द्वारा धरना स्थल पर धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को धर्ममय बना दिया ।
भजन मण्डली में कैलाराम सोलंकी , देवकिशन गहलोत , ताराचंद नोखवाल , महेश सोलंकी , रमेश गहलोत , नन्दू सोलंकी , लक्ष्मीनारायण व शिवजी गहलोत ने अपनी प्रस्तुति से सभी गौप्रेमियों को भक्ति से बांधे रखा । भाटी प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बताया कि आज धरना स्थल पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशन आचार्य , ओम पेड़िवाल , देवकिशन चांडक , सरपंच प्रतिनिधि जेठाराम ,




No comments