ब्रेकिंग न्यूज़

टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे विराट कोहली ने चौंकाया बीसीसीआई की बड़ी टेंशन कौन होगा भारत का नया टेस्ट कप्तान*

T20 विश्वकप से पहले T20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद साउथ अफ्रीका दौरे से पहले विराट कोहली को बीसीसीआई ने वनडे कप्तान पद से हटा दिया था अब भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने इंडिया की टेस्ट कप्तानी भी अब विराट कोहली ने छोड़ दी है। 
दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार के एक दिन बाद विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान ट्विटर के माध्यम से किया है। 
विराट कोहली ने 7 वर्ष तक भारतीय  टीम कप्तानी की और 2014 से 2021 तक भारतीय कप्तानी करते हुए विराट कोहली के रिकॉर्ड बेहद शानदार है विराट कोहली 2021 के टेस्ट चैंपियनशिप में फाइनल में पहुंचाने वाले कप्तान भी थे।
विराट कोहली ने अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बीसीसीआई के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया एवं सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया और उन्होंने सभी फॉर्मेट में अपने आप को खेलने हेतु उपलब्ध बताया
 कोहली को वन डे की कप्तानी से हटाने के बाद कोहली और बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली के बीच विवाद भी हुआ था। कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद अब बीसीसीआई को नया टेस्ट कप्तान ढूंढना पड़ेगा। 
बीसीसीआई वनडे और टी20 के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा को पहले ही नियुक्त कर चुकी है देखना यह दिलचस्प होगा कि भारत का अगला टेस्ट कप्तान कौन होगा

No comments