राजस्थान सरकार के तीन साल के कार्यकाल को लेकर जनता में हैं असंतोष : सतीश पूनिया
बीकानेर, । भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि राज्य की जनता में कांग्रेस के खिलाफ गहरा असंतोष व्याप्त है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हमेशा से ही जुगाड़ की सरकार बनाते आए हैं।
डॉ. पूनिया सोमवार को बीकानेर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार चलाने का गहलोत का स्टाइल है कि वे निर्दलियों से मोलभाव करके या अन्य पार्टी का साथ लेकर शासन में आ जाए।
पार्टी प्रदेश के 52 हजार बूथों में से 42 हजार बूथ तक सीधी पहुंच रखती है। पार्टी का उद्देश्य है कि पूरे 52 हजार बूथ तक पहुंचकर भाजपा को जनजन की साख पर खरा उतरना है।मंडल व बूथ मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की गलत नीतियों को उजागर किया है।




No comments