ब्रेकिंग न्यूज़

जल जीवन मिशन की गई समीक्षा

बीकानेर, 03 जनवरी। जल जीवन मिशन के तहत अब तक हुई प्रगति की सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा ने प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के जिन स्कूलों में इस मिशन के तहत नल कनेक्शन से दिए गये हैं 
उनका भौतिक सत्यापन करवाया जाए। साथ ही घर-घर पेयजल कनेक्शन देने की गति में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि अब तक जिले में 24.71 प्रतिशत हाउसहोल्ड को कनेक्शन दिए गए हैं। 
जेजेएम में 85.77 प्रतिशत स्कूलों तथा 95.91 प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जिला जल एवं स्वछता समिति की बैठक में अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग बलबीर सिंह, अतिरिक्त जिला शिक्षा
अधिकारी माध्यमिक सुनील बोड़ा, जिला एम एंड ई सलाहकार जल जीवन मिशन योगेश बिस्सा, आई एस ए प्रतिनिधि संजय शिम्बी, प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप खरे व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments