ब्रेकिंग न्यूज़

सरकार से नाराज मंत्रालयिक कर्मचारी राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ (स्वतंत्र) ने बजट से पूर्व मंत्रालयिक बहुप्रतीक्षित मांगों हेतु मुख्यमंत्री को चेताया,इस बार आश्वासन नहीं आदेश जारी करें सरकार।*

 

जयपुर/बीकानेर, 21फरवरी।अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ स्वतंत्र ने बजट घोषणा से पूर्व मंत्रालयिक कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांगों पर आदेश जारी करवाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सरकार को आंदोलन के लिए चेताया‌।
 प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गहलोत ने बताया कि स्वतंत्र महासंघ ने प्रदेश सरकार का ध्यान हमारी मांगों पर आकर्षित करने हेतु चरणबद्ध आंदोलन की पूर्ण रूप से तैयारी कर ली है।इस हेतु प्रदेश पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देकर आगामी कार्रवाई हेतु महासंघ पूर्ण रूप से तैयार हैं।
प्रदेश संस्थापक मनीष विधानी ने अवगत करवाया कि सरकार अपनी ही रीढ़ कहे जाने वाले मंत्रालयिक कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांगों को लगातार दरकिनार कर रही है और अपने ही वादौं से मुकरने का काम कर रही है।
अब भी यदि हमारी मांगों पर आदेश जारी नहीं होते हैं तो आगामी दिनों में सरकार को मंत्रालयिक कर्मचारियों के ऐतिहासिक आंदोलन का सामना करना पडेगा, चाहे हमें पुलिस प्रशासन की लाठियां खानी पड़े लेकिन प्रदेश के मंत्रालयिक कर्मचारी राजधानी जयपुर में अंगद बनकर महापड़ाव डालेंगे।
 संगठन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष व प्रवक्ता सागर पांचाल ने अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ने चुनाव पूर्व मंत्रालयिक कर्मचारियों से जो वादे किए, उन पर सरकार को अमल करना चाहिए। सरकार चाहे तो मंत्रालयिक कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांगों, आगामी बजट घोषणा में मंत्रालयिक कर्मचारी को एक उचित व योग्य ग्रेड पे का सम्मान देकर सरकार को अपने धर्म का पालन करना चाहिए। 









No comments