ब्रेकिंग न्यूज़

रीट परीक्षा को लेकर कांग्रेस सरकार व भाजपा आमने-सामने, भाजयुमो ने किया प्रदर्शन

 

बीकानेर। रीट परीक्षा में नकल को लेकर प्रदेश की कांगे्रस सरकार घिरती हुई नजर आ रही है। भाजपा रीट परीक्षा को रद्द करने तथा इसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश में पिछले दिनों आयोजित हुई रीट परीक्षा रद्द करने व इसकी सीबीआई जांच करने की मांग को लेकर बीकानेर  में मंगलवार को अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा

 के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर जिला अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के शासन काल में विगत दिनों आयोजित हुई रीट परीक्षा सहित सभी अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक होने का मामला सामने आया है, 

लेकिन सरकार परीक्षाओं में पेपर लीक होना नहीं मान रही है,जबकि रीट परीक्षा पेपर लीक मामले में एसओजी द्वारा तमाम आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है , एसओजी की जांच में परीक्षा से एक दिन पहले शिक्षा संकुल से पेपर लीक होना की बात सामने आई हैं । 

इसके बाद सरकार ने आनन फानन में संकुल  अध्यक्ष को भी बर्खास्त कर दिया गया है। इसके  बावजूद सरकार द्वारा रीट परीक्षा को रद्द नही किया जा रहा है। भाजयूमो कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पेपर लीक मामले में सरकार के कई मंत्री ,नेता और अधिकारी शामिल है जिसके चलते सरकार

आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। यूवा मोर्चा  कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से रीट परीक्षा को रद्द करने एंव रीट परीक्षा पेपर लीक मामले की जाँच सीबीआई से करवाने की मांग की है ।











No comments