बीकानेर में रही वसंतोत्सव की धूम: मां शारदे के मंदिर सजे, भक्तों ने मांगी विद्या
बीकानेर। बीकानेर में शनिवार को वसंतोत्सव परम्परागत रूप से मनाया गया।
इस मौके पर बीकानेर के तीन गेट पब्लिक पार्क स्थित मां सरस्वती मंदिर व नागरिक भण्डार स्थित मां सरस्वती मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया।
मां की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया। बीकानेर के नागरिक भण्डार में वसंतोत्सव मनाया गया तथा दिनभर भक्तों ने मंदिरों में पहुंच अपने-अपने तरीके से पूजा-अर्चना कर विद्या मांगी ।




No comments