संत शिरोमणि गाडगे बाबा जयंती समारोह
आज दिनांक 23 फरवरी को समाज सुधारक संत गाडगे बाबा की 146 वी जयंती के उपलक्ष पर धोबी समाज धर्मशाला रानी बाजार बीकानेर में गाडगे जयंती समारोह का आयोजन किया गया समारोह में गाडगे बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया | सम्मारोह में धोबी समाज के गणमान्य बंधु, महिलाएं एवं बच्चे काफी संख्या में उपस्थित थे |
इसी कड़ी में आज बाबा संत गाडगे जी,महाराज की 146 वी जयंती के उपलक्ष में समाज के व्यक्तियो के नाम मय फ़ोटो के साथ्र.आज बीकानेर शहर के मुख्य चौराहो पर10x20 के कुछ होर्डिंग्स लगाए गए । समाज के अध्यक्ष गोपाल बानिया ने संत गाडगे बाबा द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों एवं उनकी शिक्षाओं की विस्तृत जानकारी दी और साथ ही यह भी बताया की गाडगे बाबा कम शिक्षित होने के बावजूद भी शिक्षा पर विशेष जोर दिया करते थे |
उन्होंने कई स्कूल, महाविद्यालय, छात्रावास खुलवाएं | सामाजिक बुराइयों से समाज के लोगों को दूर रहने के लिए सदा प्रेरित किया तथा कल्याण के कई कार्य करवाए | भीमराव अंबेडकंर जी, मदर टेरेसा जी एवं अन्य तत्कालीन महत्वपूर्ण पदाधिकारी नेताओं ने भी उनके कल्याणकारी कार्यों की सदैव सराहना की |
समाज के प्रबुद्ध गणमान्य वक्ताओं गोपाल बानिया ,ओम प्रकाश पवार ,कैलाश खरखोदिया , मनोज खरखोदिया , राजेश सांखला, महेश सांखला, बाबूलाल सांखला, भंवानी बानिया, मूलचंद बिनावरा, राजेश कोटिया , दीपक बाछल, बंशीलाल हल्दुनिया शिव पंवार, दीनदयाल जनागल,
रोहिताश कांटिया, त्रिलोक राठौड़, रतन भाटी, भवानी शंकर पवार, शिव कुमार भाटी जी ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और आह्वान किया कि बाबा गाडगे जी की शिक्षाओं को अपना करके अपना जीवन सफल बनाएं।




No comments