आधारभूत सुविधाओं के विकास में भामाशाहों का योगदान सराहनीय : भाटी ऊर्जा मंत्री ने किया टीन शेड का लोकार्पण
.jpeg)

बोथरा परिवार की यह पहल दूसरों के लिए प्रेरणादाई है। उन्होंने संस्कृत को देव भाषा बताया तथा कहा कि इसके संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल को क्रमोन्नत करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवा में सरकार कोई कमी नहीं आने देगी। इसके बावजूद इस दिशा में भामाशाहों का सहयोग बेहतर सराहनीय पहल है।
इस दौरान नगर पालिका देशनोक के चेयरमैन ओम प्रकाश मूंधड़ा, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रियंका चारण, श्री करणी मंदिर न्यास के अध्यक्ष गिर्राज सिंह बारठ और शाला की प्रधानाध्यापिका वंदना, राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य उर्मिला चारण, पार्षद गजानंद स्वामी, जगदीश प्रसाद शर्मा, लक्ष्मण दान आदि उपस्थित थे।
करणी माता मंदिर में किए दर्शन ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर के दर्शन किए तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने आमजन से मुलाकात की।
No comments