ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेक द बायस थीम पर नुक्कड़ नाटक


राजकीय डूंगर महाविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग के विद्यार्थियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की अभियान थीम #ब्रेक द बायस पर नुक्कड़ नाटक का  सशक्त मंचन महाविद्यालय परिसर में किया गया । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जीपी सिंह जी ने विद्यार्थियों को इस गतिविधि के लिए अपनी अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।
डॉ सतीश गुप्ता ने #ब्रेक दा बॉयस थीम पर प्रकाश डाला ।इस नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने जीवन के आधारभूत वर्षों में महिला सशक्तिकरण के प्रति संवेदनशीलता का विकास करना है ताकि विद्यार्थी अपनी सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन में आगे बढ़े व परिवार, समाज और देश में महिलाओं के प्रति पाए जाने वाले पूर्वाग्रहों को तोड़ सके।
 इसका निर्देशन विभाग की विद्यार्थी सुश्री मेघा व्यास, लता टेकचंदानी, राहुल भाटी एवं हिमांशु ने किया। इसमें 17 प्रतिभागियों ने अपनी अपनी भूमिकाओं का दमदार मंचन किया। 
डॉ पुष्पेंद्र सिंह शेखावत, डॉ नरेंद्र नाथ, लोक प्रशासन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ साधना भंडारी, प्रभा शेखावत, एनएसएस प्रभारी डॉ एस.एन.जाटोलिया लोक प्रशासन विभाग के विद्यार्थी मेन्टर मोहनलाल सहित स्टाफ के सदस्य एवं विद्यार्थी इसमें उपस्थित रहे।

No comments