ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर मंडल द्वारा मंडल कार्यालय सभा कक्ष में दिनांक 18.04.2022 को डा.भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती समारोह का आयोजन किया

बीकानेर मंडल द्वारा मंडल कार्यालय सभा कक्ष  में दिनांक 18.04.2022 को श्री राजीव श्रीवास्तव, मंडल रेल प्रबंधक, बीकानेर की अध्यक्षता में डा.भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया । 
इस समारोह में मंडल के अधिकारीगण , मान्यता प्राप्त यूनियनों के प्रतिनिधि तथा ऑल इण्डिया एससी.एसटी. रेलवे एम्ला  ईज एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए। 
समारोह के आरम्भ में मण्डल रेल प्रबंधक श्री राजीव श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्जरलित कर अम्बेडकर साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । उपस्थित कर्मचारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांअजलि अर्पित की ।
समारोह में मण्डल रेल प्रबंधक, बीकानेर के अतिरिक्त् वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुरेन्द्र सिह बारहठ, श्री जयप्रकाश वरि.मण्डल परिचालन प्रबन्धक, श्री सुरेन्द्र कुमार मण्डल संरक्षा अधिकारी  एवं श्रीमती डा. सीमा बिश्नोई मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक  ने अपने विचार व्यक्त किए । 
ऑल इडिया एस.एण्ड एसटी रेल एम्पलाईज एसोसियेशन के पदाधिकारी श्रीराजपाल अहलावत, मोहन लाल बुनकर, शिवकुमार एवं अजय कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए ।
इसके अतिरिक्त इस अवसर पर मंडल रेल प्रबन्धक महोदय श्री राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि इस देश को सांमतवाद से समाजवाद की ओर लाने में तथा गरीबो के उत्थान में डा. भीम राव अम्बेडकर ने अग्रणी भूमिका निभाई है ।
 उन्होंने सामाजिक अन्याय के विरूद्ध महिलाओं को भी समाज की मुख्य धारा में  लाने का  काम किया ।
समारोह का  संचालन मंडल  कार्मिक  अधिकारी श्रीमती डा. सुनीता चौधरी, मण्डल कार्मिक अधिकारी ने किया ।

No comments