ब्रेकिंग न्यूज़

चलती बस में दौड़ा करंट, दो भाइयों सहित तीन की मौत, 5 लोग गंभीर घायल

बीकानेर। सीमावर्ती जैसलमेर जिले में मंगलवार को चलती बस में करंट दौड़ गया। इस हादसे में दो भाइयों सहित तीन जनों की मौत हो गई। जबकि आठ जने गंभीर बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि यह बस ओवरलोड थी। काफी संख्या में लोग छत पर भी बैठे थे। हादसा जैसलमेर में पोलजी की डेयरी गांव के पास मंगलवार सुबह 10 बजे हुआ। 
खींया और खुईयाला गांव के लोगों ने एक निजी बस किराए पर ली थी। बस से संत सदाराम के मेले में दर्शन करने गए थे। लौटते समय ओवरलोड बस में कुछ लोग बस की छत पर बैठे थे। 
बस की छत पर बैठे लोग सडक़ पर लटके तारों के संपर्क में आ गए और करंट लगने से झुलस गए। कुछ लोग बस से कूदने पर घायल हो गए।
हादसे में राणाराम (60), नारायणा राम (55) पुत्र किरता राम खींया और पदमाराम करणा (42) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभु राम (30) निवासी नग्गा गंभीर घायल हो गया, उसे जोधपुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि पोलजी डेयरी के निकट सडक़ निर्माण का काम चल रहा है। 
सडक़ ऊंची होने से बिजली के तार नीचे आ गए हैं। बस ड्राइवर को शायद इसका अंदेशा नहीं रहा और तार से बस का संपर्क हो गया। शरीफ ने बताया कि बिजली विभाग को कई बार झूलते तारों की शिकायत की। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई।

No comments