ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी: आज प्रशासन का इस स्थान पर चला बुलडोजर

बीकानेर। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को प्रशासन की ओर से मेडिकल कॉलेज रोड रानी बाजार आरोबी से नीचे उतरते ही रोड के
 सामने पीबीएम अस्पताल की दीवार को बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। इसी के साथ पीबीएम की दीवार और रोाड पर लगे हॉर्डिंग्स व पोस्टर को भी हटाने की कार्रवाई की गई।
 बताया जाता है कि सडक़ को चौड़ा करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। 
इससे पहले प्रशासन व पुलिस का अमला बुलडोजर के साथ यहां पहुंचा तो आसपास में रहने वाले लोगों में हडक़ंप मच गया।

No comments