ब्रेकिंग न्यूज़

शुक्रवार को आएंगी महिला एवं बाल अधिकारिता मंत्री

बीकानेर, 26 अप्रैल। महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता एवं आयोजना विभाग मंत्री श्रीमती ममता भूपेश बैरवा शुक्रवार को चूरू से सायं 4 बजे रवाना होकर सायं
 7.30 बजे बीकानेर पहुंचेंगी तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगी। श्रीमती ममता भूपेश शनिवार को बाल अधिकारिता विभाग की संभाग स्तरीय कार्यशाला में भाग लेंगी तथा
 विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री रविवार प्रातः 8 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

No comments