ब्रेकिंग न्यूज़

प्रशासन ने फड़ बाजार में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’, क्रॉस किया तो होगी कार्रवाई

बीकानेर। बीकानेर के केईएम रोड की यातायात व्यवस्था में सुधार के बाद अब प्रशासन का पूरा फोकस फड़बाजार पर है। इसके चलते जहां नगर निगम प्रशासन ने एक दिन पहले दुकानों से बाहर सामान लगाने वाले दुकानदारों से समझाइश की थी। 
वही रविवार को निगम प्रशासन की ओर से फड़ बाजार में ‘लक्ष्मण रेखा’ खींच डाली। इस रेखा को पार करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
बता दें कि समझाइश के बाद और दुकानदारों के ऑब्जेक्शन के बाद फड़बाजार में फिर से सब्जी व फ्रूट की रेहड़ी व गाड़े लग गए है।
 किंतु बेतरतीब खड़े होने वाले इन गाड़ों व रेहडिय़ों की वजह से फड़बाजार में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। 
ऐसे में रविवार को नगर निगम के कार्मिकों ने फड़बाजार पहुंचकर पाउडर से रेखा खींची है। इस रेखा को पार करने वाले के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चालान किया जाएगा।

No comments