ब्रेकिंग न्यूज़

तीन बार विधायक रहे गोपाल जोशी को किया याद: श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धासुमन अर्पित

बीकानेर। बीकानेर विधानसभा पश्चिमी क्षेत्र से तीन बार भाजपा के विधायक रहे गोपाल जोशी की पहली पुण्यतिथि के मौके पर उनको याद किया गया तथा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 
नोखा रोड स्थित टीएम ऑडिटोरियम में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा में नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, मोहन सुराणा, महापौर सुशीला कंवर, पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, 
जतिन सेहल, गिरीराज जोशी सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता व जन प्रतिनिधियों ने विधायक जोशी के व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण करते हुए उनके तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
 इस मौके पर दो मिनट का मौन रखा गया तथा वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के साथ कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों पर प्रकाश डाला।

No comments