आगामी भाजपा सरकार बनाने में महिलाओं की भूमिका होगी अहम
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा आज बीकानेर पहुंची। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और संगठन से जुड़ी महिलाओं की बैठक ली । महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मूंदड़ा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है।
महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। राज्य की कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सिर्फ सिर्फ अपनी सरकार बचाने में व्यस्त हैं।आगामी चुनावों में भाजपा भारी मतों विजय प्राप्त कर राज्य में सरकार बनाएगी। इसमें महिलाओं की प्रमुख भूमिका होगी।
महिला मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी है, अपने क्षेत्र में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए हमें अभी से लग जाना है। जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि केन्द्र सरकार जन कल्याण की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना और आम लोगों को लाभ दिलवाना हमारी जिम्मेदारी है |











No comments